रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केन्द्र सरकार द्वारा केन्द्रीय करों से मिली राशि में से छत्तीसगढ़ के हिस्से की राशि राज्य को हस्तांतरित करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा है कि यह जनता से किए गए हमारे वादों को पूरा करने के हमारे प्रयासों को बल प्रदान करेगा. गौरतलब है कि आगामी त्यौहारों और नये वर्ष को देखते हुए केन्द्र द्वारा छत्तीसगढ़ को 2485.79 करोड़ रूपए की किश्त जारी की गई है. यह किश्त केन्द्र द्वारा 11 दिसम्बर 2023 को जारी की गई किश्त के अतिरिक्त है. केन्द्र सरकार से मिली इस राशि से राज्य सरकार को समाज कल्याण की योजनाओं तथा अधोसंरचना विकास योजनाओं के वित्तीय पोषण में मजबूती मिलेगी.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छग को वित्तीय सहायता के लिए प्रधानमंत्री के प्रति जताया आभार
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 22 Dec 2023 06:59 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 Iran-India ईरान का अहम फैसला : दवाईयां हासिल करने के लिए भारत के जहाजों से प्रतिबंध हटाया, अमेरिका को दिया कूटनीतिक संदेश
- 2 सेबी ने नवीनीकरण शुल्क नहीं देने पर आठ निवेश सलाहकारों का पंजीकरण किया रद्द
- 3 Rama Ekadashi 2026: रमा एकादशी कल, इन सरल उपायों से करें भगवान विष्णु को प्रसन्न
- 4 कार कंपनी का दीवाली धमाका : कार पर 85999 रुपये मूल्य का CNG किट फ्री, तीन साल की वॉरंटी
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu