मुख्यमंत्री गहलोत ने कॉलेज के विद्यार्थियों को मुफ्त में लैपटॉप देने और अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा की गारंटी दी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 27 Oct 2023 05:10 PM
मुख्यमंत्री गहलोत ने कॉलेज के विद्यार्थियों को मुफ्त में लैपटॉप देने और अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा की गारंटी दी
ऑडियो सुनें

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को जनता के लिए पांच और गारंटी की घोषणा की जिसमें सरकारी कॉलेज में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप देने समेत व हर विद्यार्थी को अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देना शामिल है।

गहलोत ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की दोबारा सरकार बनने पर सभी गारंटी को पूरा किया जाएगा। राज्य में विधानसभा की 200 सीट के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा जबकि मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

इन गारंटी में सरकारी कॉलेज के पहले साल के विद्यार्थियों को मुफ्त में लैपटॉप या टैबलेट देना, प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान से पीड़ित हर परिवार को 15 लाख रुपए तक की मुफ्त बीमा राहत देना, हर विद्यार्थिक के लिए अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देना] सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) कानून लाना और गोवंश पालकों से दो रुपये प्रति किलो के हिसाब से गोबर की खरीद करना शामिल है।

उल्लेखनीय है कि गहलोत ने दो गारंटी की घोषणा बुधवार को झुंझुनूं में प्रियंका गांधी वाद्रा की जनसभा में की थी। इनमें 1.05 करोड़ परिवारों के लिए 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देना तथा परिवार की महिला मुखिया को किश्तों में 10,000 रुपये की वार्षिक सम्मान राशि देना शामिल है।

गहलोत ने कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी का चुनाव घोषणापत्र जारी किया जाएगा जिसमें और भी घोषणाएं की जाएंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर तंज कसने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की उस टिप्पणी का जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा है कि ‘ईडी देश में कुत्तों से ज्यादा घूम रही है।’

यहां मीडिया से बातचीत में गहलोत ने कहा,ह्लएक मुख्यमंत्री (भूपेश बघेल) को कहना पड़ा कि ईडी देश में कुत्तों से ज्यादा घूम रही है। इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है? गहलोत ने कहा, ‘‘ एक मुख्यमंत्री (भूपेश बघेल) को कहना पड़े कि ईडी देश में कुत्तों से ज्यादा घूम रही है .. यह दुर्भाग्य की बात है कि हमारी प्रमुख एजेंसियों सीबीआई, आयकर, ईडी के बारे में कहना पड़े कि कुत्तों से ज्यादा घूम रही है।’’

उन्होंने कहा, ह्ल ईडी के बारे में इस तरह की टिप्पणी पर आप विचार कर सकते हैं.. क्यों ऐसी टिप्पणी की गई। रोज तंग कर रहे हो, तो मुख्यमंत्री क्या करेगा… इसलिये हमने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है और संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ आप (एजेंसियां) नौ साल से एक राजनीतिक हथियार बन गए हो… केवल विपक्षी पार्टियों के नेताओं के पास जाते हो। मोदी जी, आपके समझ में नहीं आ रहा… लेकिन देश के अंदर आपकी उलटी गिनती शुरू हो गई है।”

गहलोत ने कहा कि ईडी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोंिवद ंिसह डोटासरा को इसलिए निशाना बनाया क्योंकि वह राज्य सरकार की योजनाओं का खुलकर प्रचार कर रहे हैं। ईडी ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोंिवद ंिसह डोटासरा और दौसा के महवा से कांग्रेस विधायक के परिसर में कार्रवाई की थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav