मुख्यमंत्री ने पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र को दी 23 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत के 40 कार्यों की सौगात

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 20 Oct 2022 10:09 PM
मुख्यमंत्री ने पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र को दी 23 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत के 40 कार्यों की सौगात
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शिवरीनारायण में आयोजित कार्यक्रम में पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए 23 करोड़ 90 लाख रूपये की लागत के 40 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया है. उन्होंने इन कार्यों में से 26 कार्यों जिनकी लागत 16 करोड़ 14 लाख 53 हजार रुपए है, के कार्यों का भूमिपूजन और 14 कार्यों जिनकी लागत 7 करोड़ 75 लाख 44 हजार रुपये है, का लोकार्पण किया.

मुख्यमंत्री ने सहकारी बैंक में 4 कार्य जिनकी लागत राशि 5 करोड रुपए, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा 11 कार्य जिनकी लागत राशि 2.35 करोड़ रुपए, जल संसाधन संभाग जांजगीर, दो कार्य जिनकी लागत राशि 5.23 करोड़ रुपए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एक कार्य जिनकी लागत राशि 2.43 करोड़ रुपए,लोक निर्माण विभाग, दो कार्य लागत राशि 4.54 करोड़ रुपए, ग्राम पंचायत 7 कार्य लागत राशि 81 लाख करोड़ रुपए, कुल 26 कार्य लागत राशि 16.14 करोड़ रुपए का भूमिपूजन किया.

इसी तरह मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के लिए एक कार्य लागत राशि 2.17 करोड़ रुपए, नगर पंचायत शिवरीनारायण हेतु दो कार्य लागत राशि 45 लाख करोड़, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा हेतु दो कार्य लागत राशि 1.69 करोड़ रुपए, ग्राम पंचायत हेतु 7 कार्य लागत राशि 46 लाख रुपए, लोक निर्माण विभाग हेतु एक कार्य लागत राशि 1.21 करोड़ रुपए, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल हेतु 1 कार्य 1.75 करोड़ रुपए मिलाकर कुल 14 कार्य जिनकी लागत राशि 7.75 करोड़ रुपए है, का लोकार्पण किया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu