मुख्यमंत्री उमर ने किश्तवाड में वीडीजी की हत्या की निंदा की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 08 Nov 2024 01:13 PM
मुख्यमंत्री उमर ने किश्तवाड में वीडीजी की हत्या की निंदा की
ऑडियो सुनें

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किश्तवाड़ जिले में आतंकवादियों द्वारा दो ग्राम रक्षा गार्ड की हत्या किए जाने की घटना की शुक्रवार को निंदा की। अब्दुल्ला ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘किश्तवाड़ के कुंतवाड़ा निवासी कुलदीप कुमार और नजीर अहमद की हत्या से मैं बहुत दुखी और ंिचतित हूं। ये स्थानीय ग्राम रक्षा समिति के सदस्य थे।’’ उन्होंने कहा कि अपने पशुओं को चराने गए दो निर्दोष लोगों की आतंकवादियों ने हत्या कर दी।

अबदुल्ला ने कहा, ‘‘ मैं इस हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करता हूं और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। साथ ही मैं सुरक्षा बलों से अपेक्षा करता हूं कि वे हमारे आतंकवाद-रोधी व्यवस्था में मौजूद किसी भी तरह की खामी को दूर करने के लिए तेजी से काम करें और सुनिश्चित करें कि इस तरह के हमले पूरी तरह से बंद हों।’’

पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भी वीडीजी की हत्याओं की ंिनदा की। पीडीपी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट किया, ‘‘ पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने किश्तवाड़ में ग्राम रक्षा गार्ड नजीर अहमद और कुलदीप कुमार की नृशंस हत्याओं की निंदा की है।’’

पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के नेता सज्जाद लोन ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘‘ किश्तवाड़ में दो ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से मैं बहुत दुखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। उनके परिवारों और प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। ’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav