मुख्यमंत्री ने भूस्खलन पीड़ितों के लिए कॉरपोरेट्स से दिल खोल कर दान देने की अपील की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 31 Jul 2024 05:36 PM
मुख्यमंत्री ने भूस्खलन पीड़ितों के लिए कॉरपोरेट्स से दिल खोल कर दान देने की अपील की
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बुधवार को कॉरपोरेट जगत से पड़ोसी राज्य केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन से प्रभावित लोगों के राहत एवं पुनर्वास के लिए उदारतापूर्वक योगदान देने की अपील की। सिद्धारमैया ने कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों के पुर्निनर्माण में मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया।

मुख्यमंत्री ने पत्र लिख कर कहा, “आपदा के पैमाने के कारण समाज के सभी क्षेत्रों, विशेषकर कॉर्पोरेट संस्थाओं से समन्वित एवं उदार प्रतिक्रिया की आवश्यकता होती है, जो हमेशा जरूरत के समय साथ खडे़ रहते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि कर्नाटक विशेष रूप से राहत कार्यों और पुर्निनर्माण प्रयासों तथा खाद्य आपूर्ति, विशेष रूप से लम्बे समय तक खराब होने वाले खाद्य पदार्थों और कपड़ों की सुविधा के लिए वित्तीय सहायता की तलाश कर रहा है।

उन्होंने रेखांकित करते हुए कि यह एक साथ खड़े होने और एक महत्वपूर्ण प्रभाव डालने का अवसर है। सिद्धारमैया ने कहा कि कॉरपोरेट्स की भागीदारी और योगदान न केवल तत्काल राहत प्रदान करेगा बल्कि प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास में भी मदद करेगा।

कर्नाटक सरकार ने राहत प्रयासों के समन्वय के लिए एक सर्मिपत टास्क फोर्स की स्थापना की है और यह सुनिश्चित किया है कि सभी योगदानों का प्रभावी ढंग से और पारदर्शी तरीके से उपयोग किया जाए। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि उत्तरी केरल के वायनाड जिले में एक दिन पहले हुए भीषण भूस्खलन में लगभग 144 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से अधिक लोग घायल हो गए थे सूत्रों ने बताया कि मरने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav