मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की दी शुभकामनाएं

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 31 Dec 2023 09:57 PM
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की दी शुभकामनाएं
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा है कि नया वर्ष सभी लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए. मुख्यमंत्री साय ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि नया साल नई उम्मीदें लेकर आता है. छत्तीसगढ़ में नयी सरकार प्रदेशवासियों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए सकारात्मक ऊर्जा के साथ आई है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छत्तीसगढ़ की जनता को दी गई गारंटी को पूरा करने के लिए सरकार संकल्पित है. साय ने कहा कि मुझे खुशी है कि पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के 25 दिसम्बर को जन्म दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के 12 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में दो वर्ष के बकाया धान बोनस की राशि 3716 करोड़ रुपए का अंतरण कर दिया गया है.

हमने सरकार बनते ही गरीबों के लिए 18 लाख आवास स्वीकृत करने का निर्णय लिया. हम गरीब भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रुपए सालाना भी देंगे. विवाहित महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना के अंतर्गत हर माह 1000 रूपए देने का प्रावधान भी अनुपूरक बजट में कर दिया है. अब माताओं, बहनों के खाते में साल में 12000 रूपए आएगा.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का विकास हमारी प्राथमिकता है. ’सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के ध्येय वाक्य के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं. छत्तीसगढ़ की जनता से किया हर वादा हम पूरा करेंगे. नया वर्ष सबके जीवन में नई उमंग और उत्साह लेकर आए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu