मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्ष-2024 के शासकीय कैलेण्डर का किया विमोचन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 07 Jan 2024 09:08 PM
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्ष-2024 के शासकीय कैलेण्डर का किया विमोचन
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहां राज्य अतिथि गृह (पहुना) में वर्ष 2024 के शासकीय कैलेण्डर का विमोचन किया. सुशासन का सूर्याेदय थीम पर आधारित इस कैलेण्डर के मुख्य पृष्ठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की फोटो है. जनवरी माह में प्रभु राम के चित्र के साथ भारत के सांस्कृतिक गौरव की पुनः प्रतिष्ठा केे संकल्पना लिए अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर को दर्शाया गया है. फरवरी माह में राजिम के त्रिवेणी संगम पर भगवान राजीव लोचन का धाम, मार्च माह में महतारी वंदन योजना, अप्रैल माह में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 18 लाख पात्र परिवारों को अपना घर दिलाने का संकल्प दर्शाया गया है. शासकीय कैलेण्डर 2024 के विमोचन के इस खास मौके पर उपमुख्यमंत्री द्वय अरूण साव, विजय शर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद और आयुक्त जनसंपर्क मयंक श्रीवास्तव उपस्थित रहे.

कलैण्डर के मई माह में श्रमिकों को सशक्त बनाती मोदी की गारंटी, जून माह में आदिवासियों का हरा सोना तेंदूपत्ता पर 10 हजार रूपए प्रति मानक बोरा के लिए मोदी की गारंटी, जुलाई माह में ‘रानी दुर्गावती योजना‘ के तहत बीपीएल परिवार में बालिका के जन्म पर 1 लाख 50 हजार रूपए का गारंटी पत्र, अगस्त माह में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी संस्कृति तथा सितंबर माह में पीएम विश्वकर्मा योजना को प्रमुखता से दर्शाया गया है. अक्टूबर माह में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विख्यात बस्तर दशहरा, नवंबर माह में मोदी की गारंटी के रूप में 3100 रूपए में और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की ऐतिहासिक खरीदी और दिसंबर माह में सत्य के प्रतीक भव्य जैतखाम (गिरौदपुरी धाम) को नमन किया गया है.

पीडीएफ डाउनलोड के लिए क्लिक करें…

1704640522_99303dc6bf366e990132

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu