चीन और सीरिया ने रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 22 Sep 2023 08:26 PM
चीन और सीरिया ने रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की
ऑडियो सुनें

बीजिंग. चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने आगामी एशियाई खेलों से पहले सीरिया के साथ राजनयिक बैठकों की शृंखला शुरू की और दोनों देशों ने शुक्रवार को रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की. शी ने दक्षिण चीन के हांगझोऊ शहर में सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद से मुलाकात की. 15 दिवसीय एशियाई खेलों का आयोजन हांगझोऊ शहर में किया जा रहा है.

शी ने सरकारी चैनल सीसीटीवी द्वारा ऑनलाइन जारी वीडियो क्लिप में कहा, ”अस्थिर और अनिश्चित अंतरराष्ट्रीय परिस्थिति में चीन, सीरिया के साथ काम करने का इच्छुक है ताकि दोनों एक दूसरे का मजबूती से समर्थन करें और अंतरराष्ट्रीय न्याय को संयुक्त रूप से सुरक्षित रखें.” असद की यात्रा कुछ मायनों में पिछले साल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यात्रा से मिलती जुलती है जो बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन के लिए आये थे.

चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में शनिवार रात को कंबोडिया के राजा, कुवैत के क्राउन प्रिंस और नेपाल, पूर्वी तिमोर तथा दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे. सीसीटीवी ने कहा कि शी ने शुक्रवार को कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख मेशाल अल अहमद अल जबेर अल सबाह से भी मुलाकात की और कहा कि वह द्विपक्षीय संबंधों को नये स्तर पर ले जाने के लिए उनके साथ काम करेंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu