सरकारी छात्रावासों में कक्षा 10 की छात्राएं गर्भवती पाई गईं

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 26 Jul 2025 04:00 PM
सरकारी छात्रावासों में कक्षा 10 की छात्राएं गर्भवती पाई गईं
ऑडियो सुनें

फूलबाणी: ओडिशा में महिलाओं के यौन शोषण को लेकर बढ़ती चिंता के बीच सरकारी छात्रावास में रहने वाली दसवीं कक्षा की दो छात्रा नियमित स्वास्थ्य जांच के दौरान गर्भवती पाई गईं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दोनों नाबालिग छात्रा कंधमाल जिले में सरकारी छात्रावासों में रहती हैं। ये मामले जिले के तुमुदिबांध ब्लॉक के दो अलग-अलग सरकारी आवासीय बालिका उच्च विद्यालयों से सामने आए। दोनों छात्राएं पिछले महीने गर्मी की छुट्टियों के बाद अपने छात्रावास लौट आई थीं। छात्रावास प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गईं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital