लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जकिया जाफरी की याचिका पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के एक दिन बाद शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शीर्ष अदालत से मिली क्लीन चिट सत्य के सकुशल एवं विजयी होने का उद्घोष है.उच्चतम न्यायालय ने 2002 के गुजरात दंगों के पीछे एक बड़ी साजिश का आरोप लगाने वाली जकिया जाफरी की याचिका को शुक्रवार को खारिज कर दिया. शीर्ष अदालत ने तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और 63 अन्य को एसआईटी द्वारा दी गयी क्लीन चिट को बरकरार रखा. जाकिया ने एसआईटी की क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती दी थी. योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ट्वीट किया ”शकुनियों’ ने सत्य के विरुद्ध ‘लाक्षागृह’ सजाया, ंिकतु ‘सत्य’ सकुशल बाहर आया.”
मोदी को दी गई क्लीन चिट सत्य के सकुशल एवं विजयी होने का उद्घोष : योगी आदित्यनाथ
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 25 Jun 2022 05:14 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 कर्मचारी चयन आयोग: चयन पोस्ट परीक्षा की कुंजी जारी, 12 अक्तूबर तक दर्ज करें आपत्ति
- 2 ईडी ने प्रश्नपत्र लीक मामले में ओडिशा, बंगाल में 10 ठिकानों पर छापेमारी की
- 3 सीएम योगी का बड़ा एलान: अब पीएम नरेंद्र मोदी के नाम से जाना जायेगा जेवर एयरपोर्ट…
- 4 रणजी ट्रॉफी के पहले मैच के लिए सौराष्ट्र की टीम में शामिल हुए जडेजा, कप्तानी बरकरार रखेंगे उनादकट…
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news
Tags: