कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 41 उम्मीदवार और घोषित किए

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 06 Apr 2023 11:36 AM
कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 41 उम्मीदवार और घोषित किए
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 41 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, किट्टूर से बालासाहेब पाटिल, बादामी से भीमसेन चिमन्नकट्टी, अफजलपुर से एमवाई पाटिल, गुलबर्ग दक्षिण से आलम्माप्रभु पाटिल, गंगावटी से इकबाल अंसारी को टिकट दिया गया है।

पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची में 42 नाम हैं, हालांकि मेलुकोट विधानसभा सीट सर्वोदय कर्नाटक पार्टी के दर्शन पुट्टनैया के लिए छोड़ी गई है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में बुधवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची को मंजूरी दी गई थी।

कांग्रेस ने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गत 24 मार्च को 124 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को वरुणा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीट के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 IAS शीला दाहिमा का गाया सांग वायरल हुआ, आया दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड छोड़छाड़ के..सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, सुनिए आप भी !
  2. 2 प्रभारी मंत्री केदार कश्यप का ऐलान, रायपुर जिला में बनेगा सेवा पार्क, नागरिक कर सकेंगे जरूरतमंदों के लिए दान, बिरसा मुंडा को भी याद किया
  3. 3 आईजी अजय यादव का मोहला-मानपुर दौरा, कानून व्यवस्था में कसावट लाने के निर्देश, पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं, जिमनेजियम की शुरूआत
  4. 4 मर्डर मिस्ट्री : एयर होस्टेस की हत्या का राज खुला, पति के अफेयर से नाराज पत्नी ने दी थी 13 लाख की सुपारी, अपनी कार के GPS से कातिलों को ट्रैक करवाई एयर होस्टेस की लोकेशन

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav