कांग्रेस को ‘क्राउडफंडिंग’ अभियान के 48 घंटों में मिले 2.81 करोड़ रुपये

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 20 Dec 2023 09:23 PM
कांग्रेस को ‘क्राउडफंडिंग’ अभियान के 48 घंटों में मिले 2.81 करोड़ रुपये
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस के ‘क्राउडफंडिंग’ अभियान शुरू होने के 48 घंटों के भीतर उसे 1.13 लाख से अधिक लोगों ने कुल 2.81 करोड़ रुपये का चंदा दिया. पार्टी का ‘क्राउडफंडिंग’ अभियान ”डोनेट फॉर देश” गत सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा 1.38 लाख रुपये के अंशदान के साथ शुरू किया गया था. कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस पर यह अभियान शुरू किया गया है.

कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने इस अभियान के तहत अंशदान दिया है. राहुल गांधी ने 1.38 लाख रुपये का चंदा पार्टी को दिया है. सूत्रों ने बताया कि पार्टी को 48 घंटों में मिले कुल चंदे की 80 प्रतिशत की राशि यूपीआई के माध्यम से मिली.

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के ऐप पर 20,000 से अधिक साइबर हमले हुए और ज्यादातर साइबर हमले विदेशों से हुए, साथ ही डेटा चोरी के मकसद से भी 1,340 हमले हुए. सूत्रों के अनुसार अभियान के पहले 48 घंटों में 1,13,700 से अधिक लोगों ने अंशदान दिया, जिससे पार्टी को कुल 2.81 करोड़ रुपये मिले. अधिकतम अंशदान देने वाले राज्यों में महाराष्ट्र (56 लाख रुपये), राजस्थान (26 लाख रुपये), दिल्ली (20 लाख रुपये), उत्तर प्रदेश (19 लाख रुपये) और कर्नाटक (18 लाख रुपये) शामिल हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu