अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह: जश्न मनाने के लिए बेंगलुरु केसरिया रंग से रंग गया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 22 Jan 2024 01:23 PM
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह: जश्न मनाने के लिए बेंगलुरु केसरिया रंग से रंग गया
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु: बेंगलुरु में कई ंिहदू संगठनों ने सोमवार को, अयोध्या स्थित नवनिर्मित मंदिर में भगवान राम के बाल स्वरूप के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा संबंधी समारोह का जश्न मनाने के लिए शहर को केसरिया रंग में रंग दिया है।
भगवान राम का, करीब 500 वर्षों के अंतराल के बाद उनके जन्म स्थान पर आगमन का स्वागत करने के वाले पोस्टर, भगवान राम, हनुमान, सीता और लक्ष्मण की छवियों वाले भगवा झंडों के साथ जगह जगह नजर आ रहे हैं। शहर में दीपावली जैसा माहौल है।

सुबह से ही भगवान राम और हनुमान के मंदिरों के अलावा भगवान वेंकटेश्वर मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। जगह-जगह भजन और कीर्तन का आयोजन किया गया। रामांजनेय गुड्डा मंदिर, पट्टाभिराम स्वामी मंदिर, राजाजीनगर में राम मंदिर और मल्लेश्वरम में रामदेवरा देवस्थान और बसवनगुड़ी में राम मंदिर में विशेष प्रार्थना और पूजा हुई। इन मंदिरों ने श्रद्धालुओं के लिए भव्य प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और शिकारीपुरा के विधायक बी वाई विजयेंद्र, विधायकों और पूर्व मंत्रियों ने महालक्ष्मी लेआउट के रानी अब्बक्का मैदान में श्री रामतारक महायज्ञ-कलशाभिषेक में भाग लिया। ंिहदू जनजागृति समिति ने शहर में शोभायात्रा निकाली। कर्नाटक के अन्य शहरों में भी ऐसे ही आयोजन हुए।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav