शिक्षा, रोजगार के लिए विदेश जाने के इच्छुक लोगों को बूस्टर खुराक देने पर हो रहा विचार

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 26 Mar 2022 05:41 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली.  सरकार शिक्षा, रोजगार, खेलकूद और आधिकारिक या व्यावसायिक प्रतिबद्धताओं में शामिल होने के लिए विदेश यात्रा करने के इच्छुक लोगों को जल्द ही कोविड-19 रोधी टीके की एहतियाती खुराक दिए जाने की अनुमति दे सकती है. आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस बात पर भी चर्चा हो रही है कि क्या विदेश जाने वाले यात्रियों को निजी टीकाकरण केंद्रों पर बूस्टर खुराक लेनी चाहिए और इसके लिए भुगतान करना चाहिए.

वर्तमान में, देश में स्वास्थ्य सेवा और अग्रिम पंक्ति के र्किमयों तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की एहतियाती खुराक दी जा रही है. मामले से अवगत सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि रविवार से निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर से बहाल होने के साथ विदेश मंत्रालय ने हाल में कुछ देशों द्वारा तीसरे या बूस्टर खुराक की आवश्यकता के मद्देनजर लागू किए जा रहे यात्रा प्रतिबंधों और यह कैसे भारतीय यात्रियों की आवश्यक यात्रा को प्रभावित कर रहा है, इसे रेखांकित किया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को रोजगार के अवसरों, शैक्षिक उद्देश्यों या आधिकारिक, व्यावसायिक प्रतिबद्धताओं में शामिल होने के इच्छुक लोगों के लिए एहतियाती खुराक लेने की अनुमति को लेकर आवेदन प्राप्त हुए हैं.

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news