छत्तीसगढ़ में कोरोना के मरीजों में लगातार वृद्धि, आज 700 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 22 Jul 2022 01:28 PM
छत्तीसगढ़ में कोरोना के मरीजों में लगातार वृद्धि, आज 700 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना के मरीजों में लगातार वृद्धि हो रही है। रोजाना बड़े संख्या में कोरोना संक्रमित पाए जा रहे है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 700 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। गुरुवार को प्रदेश में 14 हजार 851 सैम्पलों की जांच हुई। जिसमें से कुल 700 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 4. 71 प्रतिशत है। नए मरीज को मिलाकर अब राज्य में कुल 3596 कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंच गई है। वहीं कुल 388 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही कुल 7 मरीजों की मौत भी हुई है, जो अन्य बीमारियों से ग्रसित थे। मृतकों में से 4 रायपुर, 2 दुर्ग और एक बेमेतरा जिले से है।

पिछले 24 घंटे में मिले मरीज के बाद प्रदेश में अब तक 11 लाख 61 हजार 254 कोरोना मरीज पाए गए हैं और 11 लाख 43 हजार 604 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से जान गवाने वालों की संख्या 14054 है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav