नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संयुक्त अभियान चलाने छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच हुई समन्वय बैठक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 14 Jul 2022 09:53 PM
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संयुक्त अभियान चलाने छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच हुई समन्वय बैठक

ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ और ओडिशा के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संयुक्त अभियान चलाने के लिए बृहस्पतिवार को दोनों राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़, ओडिशा राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक आज पुलिस मुख्यालय नवा-रायपुर में संपन्न हुई.

उन्होंने बताया कि बैठक में छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्य के सीमावर्ती नक्सल प्रभावित क्षेÞत्रों में सुरक्षा बलों द्वारा संयुक्त?अभियान चलाए जाने की नई रूपरेखा पर चर्चा की गई. साथ ही दोनों राज्यों की गुप्त सूचनाओं (इन्टेलिजेंस इनपुट) को साझा करने के बारे में भी विचार विमर्श हुआ.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में दोनों राज्यों में सुरक्षा बलों के शिविर तथा थानों के बीच समन्वय स्थापित करने, नक्सलियों के सीमा पार करने वाले आवागमन मार्गों पर संयुक्त रूप से निगरानी रखने तथा नक्सलियों के लिए सामग्रियों की आपूर्ति लाइन को रोकने की रणनीति पर भी विचार किया गया. अंतरराज्यीय बैठक में दोनों राज्यों की सीमा पर स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया.

उन्होंने बताया कि बैठक में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के विशेष महानिदेशक, सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार के अधिकारी तथा छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्यों के नक्सल अभियान से जुड़े वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 हादसा : 8 छात्रों की डूबने से मौत, समुद्र की लहरों में फंसे तो नही निकल सके, पिकनिक मनाने आए थे सभी दोस्त, देखिए वीडियो
  2. 2 Fight on Flight भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार यूएई अस्पताल भेजे गए, वीडियो में बुरी तरह घायल दिखे, इजरायल-भारत के पीएम ने सराहा, जेहादी पायलट ने लगाए अल्लाहू अकबर के नारे See Video
  3. 3 Share Market  : शेयर बाजार में भारी गिरावट जारी, मारुति सुजूकी टाटा स्टील समेत कई शेयरों में जोरदार बिकवाली, जानिए एक्सपर्ट व्यू
  4. 4 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
By Yogesh Kumar Sahu