छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 4 करोड़ से पार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 24 Apr 2022 05:41 PM
छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 4 करोड़ से पार

ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा चार करोड़ को पार कर गया है. कोविड-19 से बचाव के लिए प्रदेश भर में अब तक कुल चार करोड़ 20 हजार 099 टीके लगाए गए हैं. इनमें से दो करोड़ 17 लाख 26 हजार 571 टीके प्रथम डोज के रूप में, दो करोड़ 78 लाख 27 हजार 071 द्वितीय डोज के रूप में और चार लाख 66 हजार 457 टीके प्रिकॉशन डोज के तौर पर लगाए गए हैं.

प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक की 86 प्रतिशत आबादी को कोरोना से बचाव का दोनों टीका लगाया जा चुका है. वहीं 15 वर्ष से 18 वर्ष के 50 प्रतिशत किशोरों को इसका दोनों टीका लगाया जा चुका है. प्रदेश में 12 वर्ष से 14 वर्ष के 45 हजार 661 बच्चों को भी दोनों टीका लगाया जा चुका है.

राज्य में 18 वर्ष से अधिक के एक करोड़ 69 लाख 65 हजार 270 नागरिकों और 15 वर्ष से 18 वर्ष के आठ लाख 16 हजार 140 किशोरों को कोरोना से बचाव के लिए टीके की दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu