कोरोना वायरस: दिल्ली में संक्रमण के 795 नए मामले, संक्रमण दर 4.11 प्रतिशत

नयी दिल्ली. दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 795 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर बढ़कर 4.11 प्रतिशत हो गई. शहर के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले दिल्ली में 13 मई को संक्रमण के 899 नए मामले दर्ज किए गए थे और चार लोगों की मौत हुई थी, जबकि संक्रमण दर 3.34 प्रतिशत थी. शहर में बृहस्पतिवार और शुक्रवार, दोनों दिन संक्रमण के दैनिक मामले 600 से अधिक रहे और संक्रमण दर तीन प्रतिशत से अधिक रही.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button