देश स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सांकेतिक समाधान से समग्र समाधान की ओर बढ़ गया है: मांडविया

नयी दिल्ली. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को ‘टेली-कंसल्टेशन’ सेवाओं को व्यापक रूप से अपनाये जाने का जिक्र करते हुए कहा कि भारत स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सांकेतिक समाधान से समग्र समाधान की ओर बढ़ गया है.मंत्री ने कहा कि ई-संजीवनी के जरिये विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य देखभाल सेवा प्रदान की जा रही है. सरकार ने कहा कि 1,17,400 आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों (एबी-एचडब्ल्यूसी) का संचालन शुरू हो गया है. सरकार ने कहा कि वह दिसंबर 2022 तक इसतरह के 1,50,000 केंद्र स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है और एक लाख से अधिक लोगों ने ई-संजीवनी एचडब्ल्यूसी पोर्टल पर भी पंजीकरण किया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button