विश्व चैंपियन भारतीय टीम के विजय जुलूस में उमड़ा जनसैलाब

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 04 Jul 2024 09:14 PM
विश्व चैंपियन भारतीय टीम के विजय जुलूस में उमड़ा जनसैलाब
ऑडियो सुनें

मुंबई/भारतीय टीम के विशेष विमान से. टी20 विश्व कप की विजेता भारतीय टीम के स्वागत के लिए आयोजित विजय जुलूस (विक्ट्री परेड) में गुरुवार को यहां जनसैलाब उमड़ पड़ा जिससे दक्षिण मुंबई का यातायात पूरी तरह से ठप्प हो गया. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से अनुसार विजय जुलूस नरीमन पॉइंट में नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) से शाम पांच बजे शुरू होकर वानखेड़े स्टेडियम में शाम सात बजे समाप्त होना था लेकिन रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम नई दिल्ली से देर से यहां पहुंची, जिससे परेड सात बजकर 30 मिनट के बाद ही शुरू हो पाई.

इस विजय जुलूस का साक्षी बनने के लिए हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी मरीन ड्राइव पर पहुंच गए. भारतीय टीम बारबाडोस से सुबह नई दिल्ली पहुंची थी जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इसके बाद टीम दोपहर बाद तीन बजकर 42 मिनट पर ही मुंबई के लिए रवाना हो पाई. वानखेड़े स्टेडियम को प्रशंसकों के लिए खोल दिया गया और कुछ मिनट में ही स्टेडियम खचाखच पर गया. स्टेडियम के गेट को शाम पांच बजे के लगभग बंद कर दिया गया और कई प्रशंसक बाहर इंतजार करते रह गए.

भारतीय टीम विस्तारा के विमान से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के र्टिमनल 2 पर पहुंची, जहां उसे ‘वाटर सैल्यूट’ दिया गया. इसके साथ ही यहां पहुंचे क्रिकेट प्रेमियों और मीडियार्किमयों का लंबा इंतजार भी खत्म हुआ. रुक-रुक कर हो रही बारिश, अत्यधिक उमस और आस-पास के इलाकों में हज.ारों लोगों के आने की वजह से वानखेड़े स्टेडियम के गेट बंद कर दिए गए. जो लोग वानखेड़े के अंदर पहुंचने में सफल रहे वे भोजन और पानी की कमी के बावजूद अपनी सीटों पर जमे रहे.

बाद में बारिश तेज हो गई लेकिन प्रशंसक इसकी परवाह किए बिना अपने लिए सीट पक्की करने की जद्दोजहद में लगे रहे. इस भीड़ में कई जोड़ी जूते छूट गए और चारों तरफ मलबा बिखरा हुआ नजर आ रहा था. बारिश के बावजूद कोई भी प्रशंसक अपनी सीट से नहीं हटा. इस बीच डीजे ने सभी तरह के गानों से मनोरंजन किया और एक बार तो ऐसा लगा कि वानखेड़े में रेन-डांस पार्टी हो रही है. स्टेडियम के स्पीकर से वेंगाबॉयज. का पार्टी हिट ‘टू ब्राज.ील’ और देश का अनौपचारिक खेल गान ‘चक दे ??इंडिया’ बजने लगा. इसके तुरंत बाद वानखेड़े में ‘सचिन…सचिन’ और ‘मुंबईचा राजा, रोहित शर्मा!’ और ‘इंडिया…इंडिया’ के पारंपरिक नारों के साथ माहौल जीवंत हो उठा.

विश्व चैंपियन टीम की बारबाडोस से नई दिल्ली तक यादगार उड़ान
यह संभवत पहला अवसर था जबकि बारबाडोस से नई दिल्ली तक विमान ने सीधी उड़ान भरी, लेकिन 14000 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह उड़ान विशेष थी क्योंकि इसमें टी20 विश्व कप की विजेता भारतीय टीम सवार थी. लंबे इंतजार के बाद एयर इंडिया का विशेष विमान बुधवार को स्थानीय समयानुसार सुबह दो बजे ग्रांटली एडम्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा तो सभी के चेहरे खिल गए. यह विमान भारतीय टीम को स्वदेश ले जाने के लिए न्यूयॉर्क से यहां पहुंचा था.

‘तूफान बेरिल’ के कारण बारबाडोस से कई उड़ाने रद्द कर दी गई थी और ऐसे में भारतीय टीम के लिए इस विशेष विमान की व्यवस्था की गई. इस बोइंग 777 विमान को देखकर हवाई अड्डे के कई कर्मचारी भी हैरत में पड़ गए थे. ग्रांटली एडम्स के एक अधिकारी ने कहा, ”मैंने यहां इससे पहले इतना बड़ा विमान उतरते नहीं देखा.” स्थानीय समयानुसार सुबह चार बजे खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ के सदस्य और मीडियाकर्मी विमान में सवार हुए जिसके बाद अगले 16 घंटों तक चलने वाले जश्न की शुरुआत हुई. भारतीय टीम ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका को हराकर आईसीसी ट्रॉफी जीतने के लंबे इंतजार को समाप्त किया था.

विमान में सवार प्रत्येक व्यक्ति जीत के जश्न में डूबा था और जल्द से जल्द स्वदेश पहुंचने के लिए बेताब था. बिजनेस क्लास की सीमित सीटें होने के कारण सभी खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ के सदस्य और भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी प्रीमियम केबिन में जगह नहीं पा सके लेकिन यह कोई मसला नहीं था.

इकोनॉमी क्लास में भी आधे से अधिक सीटें खाली थी जिससे विमान में सवार यात्रियों को नींद लेने में परेशानी नहीं हुई. मुख्य कोच राहुल द्रविड़, विराट कोहली, ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा विमान के पिछले हिस्से में यात्रा कर रहे मीडिया और अन्य उत्साहित यात्रियों से बातचीत करने आए. कप्तान रोहित शर्मा ने यहां भी नेतृत्वकर्ता की भूमिका निभाई. वह सभी से पूछ रहे थे कि उन्होंने भोजन किया या नहीं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu