फिल्म ‘लकड़बग्घा 2- द मंकी बिजनेस’ में नजर आएंगे डैन चुपोंग और टोनी जा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 09 May 2024 08:09 PM
फिल्म ‘लकड़बग्घा 2- द मंकी बिजनेस’ में नजर आएंगे डैन चुपोंग और टोनी जा
ऑडियो सुनें

मुंबई. थाई मार्शल आर्टस्टि और अभिनेता डैन चुपोंग व टोनी जा ‘लकड़बग्घा 2- द मंकी बिजनेस’ में अभिनय करते दिखाई देंगे.
साल 2023 में आई ‘लकड़बग्घा’ की सीक्वल के रूप में आने वाली फिल्म ‘लकड़बग्घा 2’ में अंशुमान झा, रिद्धी डोगरा और एक्षा केरुंग मुख्य भूमिका में होंगे. झा ने कहा कि वह चुपोंग और टोनी जा जैसे ‘कुछ सबसे बड़े एशियाई सितारों’ के साथ काम करके खुश हैं. इसमें सनी पांग भी दिखाई देंगे.

उन्होंने कहा, ”सनी पांग, डैन चुपोंग, टोनी जा कुछ सबसे बड़े एशियाई सितारे हैं और मैं इन एशियाई सितारों का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं. उनमें से किसी के साथ भी एक एक्शन फिल्म में काम करना एक बड़ी जिम्मेदारी होने के अलावा, मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा होगा.” इस साल संजय शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘लकड़बग्घा 2’ इस साल के आखिर में सिनेमा घरों में आएगी.

पहली फिल्म एक एक्शन फिल्म थी जिसकी कहानी मार्शल आर्ट मास्टर अर्जुन (झा अभिनीत) के ईद-गिर्द थी, जो फिल्म में जानवरों के रक्षक के रूप में दिखाई देता है. एक लकड़बग्घा को शिकारियों से बचाने के बाद वह अवैध पशु व्यापारियों के साथ कैसे घुलमिल जाता है, यह कहानी का कथानक है. विक्टर मुखर्जी द्वारा निर्देशित और आलोक शर्मा की पटकथा पर बनी ‘लकड़बग्घा’ में मिलिंद सोमण ने भी अभिनय किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu