‘इतिहास वाले गवर्नर’ ताने पर दास का जवाब, क्या मेस्सी ने भी इतिहास की पढ़ाई की है?

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 21 Dec 2022 10:08 PM
‘इतिहास वाले गवर्नर’ ताने पर दास का जवाब, क्या मेस्सी ने भी इतिहास की पढ़ाई की है?
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को ‘इतिहास वाले केंद्रीय बैंक गवर्नर’ के ताने का जवाब देते हुए कहा कि क्या अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेस्सी भी इतिहास से स्रात्कोत्तर हैं. ‘बिजनेस स्टैंडर्ड’ द्वारा आयोजित शिखर सम्मेलन में एक ‘एंकर’ ने कहा कि उनकी (दास की) स्थिति कुछ ऐसी है जैसे कतर के फुटबॉल मैदान में किसी प्रतिद्वंद्वी का सामना मेस्सी से हो रहा हो. इसके जवाब में दास की उपयुक्त चतुराई भरी चुटकी सामने आई.

दास ने कहा, ‘‘इसे अन्यथा न लें, लेकिन क्या मेस्सी ने भी इतिहास की पढ़ाई की थी. अक्सर नहीं, लेकिन कई बार मुझे लोगों द्वारा याद दिलाया जाता है कि मैंने इतिहास की पढ़ाई की है.’’ दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास विषय में स्रातकोत्तर डिग्री लेने वाले दास पहले एक नौकरशाह थे और उन्हें दिसंबर, 2018 में केंद्रीय बैंक का गवर्नर बनाया गया था. सरकार के साथ तत्कालीन गवर्नर उर्जित पटेल के मतभेदों के बाद उन्हें लाया गया था.

दास 28 वर्षों में रिजर्व बैंक के पहले गैर-अर्थशास्त्री गवर्नर हैं. उन्होंने अपने चार साल के वैश्विक हलचल से भरे कार्यकाल में यूक्रेन पर रूसी हमले, कोविड महामारी और मुद्रास्फीति में वृद्धि जैसे संकटों का सामना किया. उनकी नियुक्ति के बाद से कई आलोचक दास की इसलिए आलोचना करते रहे हैं, क्योंकि उन्होंने इतिहास विषय से पढ़ाई की है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu