अभिनेता निकितिन धीर और अभिनेत्री कृतिका सेंगर धीर के घर बेटी का जन्म

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 12 May 2022 06:55 PM
अभिनेता निकितिन धीर और अभिनेत्री कृतिका सेंगर धीर के घर बेटी का जन्म

ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेत्री कृतिका सेंगर धीर और अभिनेता निकितिन धीर बृहस्पतिवार को एक बेटी के माता-पिता बने. वर्ष 2014 में शादी के बंधन में बंधे जोड़े ने नवंबर, 2021 में कृतिका के गर्भवती होने की जानकारी दी थी. युगल के प्रवक्ता ने एक बयान जारी करके बताया कि कृतिका सेंगर धीर और निकितिन धीर बृहस्पतिवार सुबह एक बेटी के माता-पिता बने. निकितिन ‘सूर्यवंशी’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘शेरशाह’ जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए जाने जाते हैं. कृतिका ‘कसौटी ंिजदगी की’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘कसम तेरे प्यार की’ समेत कई टीवी कार्यक्रमों में नजर आ चुकी हैं.

By Yogesh Kumar Sahu