जशपुर जिले में जंगली हाथी का शव बरामद

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 28 Dec 2022 10:00 PM
जशपुर जिले में जंगली हाथी का शव बरामद

ऑडियो सुनें

जशपुर. वन विभाग को जिले के जंगलों से एक जंगली हाथी का शव मिला है. वन विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर जिले के बगीचा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत कुरडेग गांव के जंगल से आज एक नर हाथी का शव बरामद किया है.

उन्होंने बताया कि शव के पास से बिजली का तार मिला है और आशंका है कि हाथी की मृत्यु करंट लगने से हुई है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट आने पर ही मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा. उन्होंने बताया कि जिले के बगीचा क्षेत्र के पाठ इलाके में पिछले कुछ दिनों से लगभग 25 हाथियों का दल विचरण कर रहा है. अनुमान लगाया जा रहा है कि मृत हाथी उसी दल से था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu