चावल टुकड़े के निर्यात के लिए समयसीमा बढ़ाकर 15 अक्टूबर की गई

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 28 Sep 2022 03:01 PM
चावल टुकड़े के निर्यात के लिए समयसीमा बढ़ाकर 15 अक्टूबर की गई
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: सरकार ने निर्यात प्रक्रिया में जा चुके चावल टुकड़े के लिए अंतिम समयसीमा फिर से 15 दिन के लिए बढ़ा दी है। अब यह समयसीमा 15 अक्टूबर हो गई है। चावल टुकड़े के निर्यात पर आठ सितंबर को प्रतिबंध लगाया गया था हालांकि, नौ से 15 सितंबर के बीच कुछेक खेप के निर्यात की मंजूरी दी गई थी। 20 सितंबर को निर्यात की तारीख बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी गई थी।

विदेश व्यापार महानिदेशालय ने एक अधिसूचना में कहा, ‘‘चावल टुकड़े के निर्यात के लिए समयसीमा बढ़ाकर 15 अक्टूबर 2022 कर दी गई है।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav