तानाशाही विकल्प नहीं हो सकती, ‘भगवा तूफान’ इसे उखाड़ फेकेंगा : उद्धव ठाकरे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 06 Feb 2024 08:23 PM
तानाशाही विकल्प नहीं हो सकती, ‘भगवा तूफान’ इसे उखाड़ फेकेंगा : उद्धव ठाकरे
ऑडियो सुनें

मुंबई. शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को दावा किया कि महाराष्ट्र देश की दिशा तय करेगा और ”एक भगवा तूफान दिल्ली से टकराएगा तथा तानाशाही को उखाड़ फेंकेगा”. मुंबई में अपने आवास ‘मातोश्री’ में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ”तानाशाही विकल्प नहीं हो सकती और इसे जड़ से उखाड़ फेंका जाना चाहिए.” उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र देश की दिशा तय करेगा, जो तानाशाही को उखाड़ फेंकेगा.

शिवसेना-यूबीटी में शामिल होने वाले मराठवाड़ा के लोगों को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा, ”एक भगवा तूफान दिल्ली से टकराएगा और तानाशाही को उखाड़ फेंकेगा. कुछ लोगों के मन में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ और महाविकास अघाडी (एमवीए) को लेकर सवाल हैं लेकिन विकल्प कहां है.”

उन्होंने कहा, ”तानाशाही विकल्प नहीं हो सकती और इसे जड़ से उखाड़ फेंकना चाहिए.” ठाकरे ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई कार्यकर्ता और मुस्लिम समुदाय के लोग उनकी पार्टी में शामिल हो रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए शिवसेना यूबीटी के नेता ने कहा कि ‘मन की बात’ और ‘जन की बात’ के बीच कोई संबंध नहीं है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu