‘यात्रा’ में शामिल हुए सुक्खू के संक्रमित पाए जाने पर क्या राहुल गांधी ने जांच कराई: अनुराग ठाकुर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 23 Dec 2022 09:59 PM
‘यात्रा’ में शामिल हुए सुक्खू के संक्रमित पाए जाने पर क्या राहुल गांधी ने जांच कराई: अनुराग ठाकुर
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस की भारत जोडो यात्रा में शामिल हुए हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखंिवदर ंिसह सुक्खू के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के मद्देनजर शुक्रवार को सवाल किया कि क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी कोविड जांच कराई है.

ठाकुर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री यात्रा के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए. उस दिन राहुल गांधी मुख्यमंत्री के हाथों में हाथ डालकर चल रहे थे. क्या राहुल गांधी ने अपनी कोविड-19 संबंधी जांच कराई?’’ केंद्रीय मंत्री ने जानना चाहा कि क्या ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए अन्य लोगों ने अपनी कोविड जांच कराई है.

उन्होंने कहा ‘‘क्या कांग्रेस कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करेगी? क्या एक परिवार या एक पार्टी कोविड प्रोटोकॉल से बढ़कर है?’’ उन्होंने कहा कि यदि देश में कोरोना वायरस संक्रमण फिर से बढ़ता है, तो कांग्रेस को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा.

ठाकुर ने कहा, ‘‘क्या कांग्रेस नेताओं ने कोविड के बारे में उसी तरह गलत जानकारी फैलाना जारी रखने का फैसला किया है जैसा कि उन्होंने टीकों के बारे में किया था.’’ केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘कई लोगों के अस्पतालों में भर्ती होने पर देश के स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है और इसके लिए कोविड को लेकर गलत सूचनाएं एवं भ्रम फैलाने वाले कांग्रेस नेता जिम्मेदार हैं.’’

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 107वें दिन बदरपुर सीमा से दिल्ली में प्रवेश करने के बाद कांग्रेस की शनिवार को राष्ट्रीय राजाधानी में शक्ति प्रदर्शन करने की योजना है. सुक्खू 19 दिसंबर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे. इससे तीन दिन पहले उन्होंने राहुल गांधी के साथ यात्रा में भाग लिया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu