अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 16 Apr 2025 11:31 AM
अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: बुधवार की सुबह अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में भूकंप आया, जिसके झटके दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र सहित भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 दर्ज की गई।

आइए जानते हैं कि भूकंप से कोई नुकसान हुआ या सब सेफ है।

कहां रहा भूकंप का केंद्र

भूकंप के तेज झटकों से अफगानिस्तान की धरती हिल गई। झटके इतने तेज थे कि उससे दिल्ली-एनसीआर की धरती भी हिल गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र हिंदू कुश में धरती से 75 किलोमीटर की गहराई पर रहा। ये तो एक दम सही है कि 5.9 तीव्रता का भूकंप गंभीर क्षति पहुंचाने के लिए काफी शक्तिशाली माना जाता है, खासकर भूकंप के केंद्र के पास।

क्या हुआ कोई नुकसान?

बेशक भूकंप के झटके बहुत तेज थे, लेकिन उससे अभी तक किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। दरअसल भूकंप इतना तेज महसूस किया गया कि पहले उसकी तीव्रता 6.9 बताई गई लेकिन बाद में उसे सही कर 5.9 किया गया।

लोगों को महसूस हुए झटके

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार की सुबह आए भूकंप के झटके लोगों को भी महसूस हुए। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट भी किया है और बताया कि उन्हें भूकंप महसूस हुआ। किसी ने लिखा- आया भूकंप तो किसी ने लिखा- दिल्ली में भूकंप महसूस हुआ। ऐसे ही कई अन्य कमेंट भी आए हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital