धनशोधन कानून के तहत ईडी ने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को किया गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 30 May 2022 09:39 PM
धनशोधन कानून के तहत ईडी ने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को किया गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली.  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. गिरफ्तारी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि जैन को आठ साल पुराने ‘‘फर्जी’’ मामले में गिरफ्तार किया गया है, क्योंकि वह हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के प्रभारी हैं और भाजपा को चुनावों में हार का डर है.

सिसोदिया ने ंिहदी में किए गए एक ट्वीट में कहा, ‘‘सत्येंद्र जैन के खिलाफ आठ साल से एक फर्जी मामला चलाया जा रहा है. अभी तक कई बार ईडी उन्हें तलब कर चुकी है. बीच में कई साल ईडी ने उन्हें बुलाना भी बंद कर दिया था, क्योंकि उसे कुछ मिला ही नहीं. अब फिर शुरू कर दिया क्योंकि सत्येंद्र जैन हिमाचल के चुनाव प्रभारी हैं.’’ सिसोदिया ने कहा, ‘‘हिमाचल में भाजपा बुरी तरह से हार रही है.

इसीलिए सत्येंद्र जैन को आज गिरफ्तार किया गया है ताकि वो हिमाचल न जा सकें. वह जल्द ही छूट जाएंगे क्योंकि उन्हें फर्जी मामले में गिरफ्तार किया गया है.’’ एजेंसी ने पिछले महीने कहा था कि जैन के परिवार और जैन से संबंधित कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति को उनके खिलाफ एक धनशोधन मामले की जांच के तहत अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया गया है.

अधिकारियों ने कहा कि मंत्री को धनशोधन (निवारण) अधिनियम की आपराधिक धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया है. जैन (57) अरंिवद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य, उद्योग, बिजली, गृह, शहरी विकास और जल मंत्री हैं. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होने हैं और आम आदमी पार्टी (आप) इस साल की शुरुआत में पंजाब में अपनी शानदार जीत के बाद राज्य में पैठ बनाने की कोशिश कर रही है.

जैन को ‘फर्जी’ मामले में गिरफ्तार किया गया, क्योंकि भाजपा को हिमाचल हारने का डर है : सिसोदिया

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को कहा कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को आठ साल पुराने ‘फर्जी’ मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया ,क्योंकि वह हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के प्रभारी हैं और भाजपा को वहां चुनाव हारने का डर है.

ईडी ने सोमवार को धन शोधन के एक मामले में जैन को गिरफ्तार किया. सिसोदिया ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सत्येंद्र जैन के खिलाफ आठ साल से एक फर्जी मामला चलाया जा रहा है. अभी तक कई बार ईडी बुला चुकी है. बीच में कई साल ईडी ने बुलाना भी बंद कर दिया था, क्योंकि उन्हें कुछ मिला ही नहीं. अब फिर शुरू कर दिया क्योंकि सत्येंद्र जैन हिमाचल के चुनाव प्रभारी हैं.’’

सिसोदिया ने दावा किया, ‘‘हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बुरी तरह से हार रही है. इसलिए सत्येंद्र जैन को आज गिरफ्तार किया गया है ताकि वह हिमाचल न जा सकें. वह कुछ दिनों में छूट जाएंगे क्योंकि मामला बिलकुल फर्जी है.’’ एजेंसी ने 2018 के मामले के संबंध में आम आदमी पार्टी के नेता से पूछताछ की थी.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu