छत्तीसगढ़ में दो हजार करोड़ के शराब घोटाले में ईडी ने अरविंद सिंह कोर्ट में पेश किया…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 13 Jun 2023 02:45 PM
छत्तीसगढ़ में दो हजार करोड़ के शराब घोटाले में ईडी ने अरविंद सिंह कोर्ट में पेश किया…
ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्तीसगढ़ में दो हजार करोड़ के कथित शराब घोटाले में सोमवार को हिरासत में लेने के बाद मंगलवार को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने गिरफ्तार कर लिया है. थोड़ी देर पहले ही उसे कोर्ट में पेश किया गया. कारोबारी अरविंद सिंह उसी हालत में कोर्ट पहुंचा, जिस हालत में उसे भिलाई के मुक्तिधाम से ईडी ने हिरासत में लिया था.

अरविंद को कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार अनवर ढेबर और आबकारी विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी एपी (अरुण पति) त्रिपाठी के बीच की कड़ी बताया जा रहा है. इस मामले में पहले से गिरफ्तार त्रिपाठी, ढेबर, त्रिलोक सिंह ढिल्लन और नितेश पुरोहित को भी कोर्ट में पेश किया जाएगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav