रोजगार मेला: प्रधानमंत्री 51,000 से अधिक युवाओं को वितरित करेंगे नियुक्ति पत्र

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 28 Nov 2023 07:40 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को रोजगार मेले के तहत 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे.
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी. उसके मुताबिक प्रधानमंत्री इस अवसर पर रोजगार पाने वाले युवाओं को संबोधित भी करेंगे.

पीएमओ ने कहा कि रोजगार मेला देश के 37 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा. केन्­द्र सरकार के विभागों के साथ-साथ राज्­य सरकारों और केन्­द्रशासित प्रदेशों में ये र्भितयां की जा रही हैं. देशभर से चुने गए इन युवाओं को विभिन्­न मंत्रालयों व विभागों में अलग-अलग पदों पर नियुक्­त किया जाएगा. इनमें राजस्व विभाग, गृह मंत्रालय, उच्च शिक्षा विभाग, स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग, वित्तीय सेवा विभाग, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और श्रम और रोजगार मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालय व विभाग शामिल हैं.

पीएमओ ने कहा कि रोजगार सृजन को सर्वोच्­च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता पूरी करने की दिशा में यह रोजगार मेला एक प्रयास है. इसके अधिक रोजगार सृजन और युवाओं के सशक्तीकरण के लिए सार्थक अवसर उपलब्­ध कराने और राष्­ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए प्रेरक भूमिका निभाने की उम्­मीद है.

पीएमओ ने कहा, ”नई नियुक्तियां अपने अभिनव विचारों और भूमिका से संबंधित दक्षताओं के साथ-साथ, राष्ट्र के औद्योगिक, आर्थिक और सामाजिक विकास को मजबूत करने के कार्य में योगदान देंगी, जिससे प्रधानमंत्री के विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने में मदद मिलेगी.” नवनियुक्­त युवाओं को ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ के माध्­यम से प्रशिक्षण प्राप्­त करने का अवसर भी मिलेगा. ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ विभिन्­न सरकारी विभागों में सभी नवनियुक्­त व्­यक्तियों के लिए ऑनलाइन पाठ्यक्रम है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu