आबकारी नीति मामला फर्जी और झूठा: केजरीवाल को ईडी के तलब करने पर आप

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 18 Dec 2023 10:25 PM
आबकारी नीति मामला फर्जी और झूठा: केजरीवाल को ईडी के तलब करने पर आप
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए समन जारी किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को आबकारी नीति मामले को फर्जी और झूठा करार दिया. आप के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने संवाददाताओं से कहा कि उनके वकील नोटिस का अध्ययन कर रहे हैं.

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ”प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जो भी सवाल पूछता है वह गिरफ्तार या निलंबित हो जाता है. मोदी, अरविंद केजरीवाल से डरते और नफरत करते हैं. मोदीजी केजरीवाल की राजनीति और उनके शासन के दिल्ली मॉडल से बेहद डरते हैं. यह एक फर्जी और झूठा मामला है.” केजरीवाल मंगलवार से 10 दिवसीय विपश्यना ध्यान कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए एक अज्ञात स्थान पर जाने वाले हैं. पाठक ने कहा, ”हमारे अधिवक्ता नोटिस का अध्ययन कर रहे हैं और हम देखेंगे कि क्या हो सकता है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu