हंसल मेहता की सीरीज ‘गांधी’ में अभिनय करेंगे ‘हैरी पॉटर’ के चर्चित अभिनेता टॉम फेल्टन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 02 May 2024 08:36 PM
हंसल मेहता की सीरीज ‘गांधी’ में अभिनय करेंगे ‘हैरी पॉटर’ के चर्चित अभिनेता टॉम फेल्टन
ऑडियो सुनें

मुंबई. “हैरी पॉटर” फिल्मों के चर्चित अभिनेता टॉम फेल्टन निर्देशक हंसल मेहता की बहुप्रतीक्षित सीरीज “गांधी” में अभिनय करेंगे. मेहता ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की. लेखक जे. आर. रॉलिंग की पुस्तकों पर आधारित आठ “हैरी पॉटर” फिल्मों में ड्रेको मेलफॉय की भूमिका निभाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता हासिल करने वाले फेल्टन “गांधी” सीरीज में सात अन्य कलाकारों– लिबी माइ, मॉली राइट, राल्फ एडेनियी, जेम्स मर्रे, लिंडन एलेक्जेंडर, जोनो डेवीस और सिमोन लेनन — के साथ अभिनय करते नजर आएंगे.

मेहता ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “हम शूटिंग कर रहे हैं. टॉम फेल्टन, लिबी माइ, मॉली राइट, राल्फ एडेनियी, जेम्स मर्रे, लिंडन एलेक्जेंडर, जोनो डेवीस और सिमोन लेनन जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारों से सजी सीरीज का निर्देशन करने को लेकर उत्साहित हूं.” अभिनेता प्रतीक गांधी सीरीज में महात्मा गांधी की भूमिका निभा रहे हैं जबकि भामिनी ओझा कस्तूरबा गांधी का किरदार अदा कर रही हैं. यह सीरीज अप्लॉज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही है. यह सीरीज इतिहासकार और लेखक रामचंद्र गुहा की पुस्तकों – “गांधी बिफोर इंडिया” और “गांधी: द इयर्स दैट चेंज्ड द वर्ल्ड” पर आधारित है.

फेल्टन (36) ने एक बयान में कहा, “लंदन में महात्मा गांधी के आरंभिक वर्षों की कहानी बताने वाली इस सीरीज का हिस्सा बनकर उत्साहित हूं. यह इतिहास का महत्वपूर्ण पहलू है, जिसे पहले कभी स्क्रीन पर नहीं दिखाया गया. हंसल और प्रतीक के साथ काम करना सम्मानजनक और उत्साहजनक है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu