तलवारबाजी : भारतीय महिलायें क्वार्टर फाइनल में हारी, पुरूष अंतिम 16 से बाहर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 27 Sep 2023 08:14 PM
तलवारबाजी : भारतीय महिलायें क्वार्टर फाइनल में हारी, पुरूष अंतिम 16 से बाहर
ऑडियो सुनें

हांगझोउ. भारतीय महिला तलवारबाजी टीम एशियाई खेलों में एपी वर्ग में जुझारू प्रदर्शन के बावजूद क्वार्टर फाइनल में हार गई जबकि पुरूष टीम फॉइल वर्ग में अंतिम 16 में सिंगापुर से 30 . 45 से हारकर बाहर हो गई . तनिष्का खत्री, ज्योतिका दत्ता और एना अरोरा की टीम को कोरिया ने 45 . 25 से हराया . इससे पहले भारतीय टीम ने जोर्डन को 45 . 36 से हराया था .

भारतीय पुरूष टीम आखिरी दौर में एक ही जीत दर्ज कर सकी जब बिबिश कातिरेसन ने कीरेन लॉक को 6 . 5 से हराया. देव को कीरेन ने 5 . 2 से मात दी . इसके बाद कातिरेसन को रफाएल जुआन कांग तान ने हराया जबकि अर्जुन को एलिजा रॉबसन सैमुअल ने शिकस्त दी . देव को तान ने 5 . 1 से दूसरे मैच में भी हराया . अर्जुन को कीरेन ने 5 . 3 से और कातिरेसन को सैमुअल ने 3 . 2 से हराया. आकाश और देव ने अगले दो मुकाबले ड्रॉ खेले . कातिरेसन ने एकमात्र मुकाबला जीता.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu