फिल्म ‘नागिन’ के निर्माता राजकुमार कोहली का 95 वर्ष की उम्र में निधन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 24 Nov 2023 08:54 PM
ऑडियो सुनें

मुंबई. ‘नागिन’, ‘जानी दुश्मन’ और ‘नौकर बीवी का’ जैसी फिल्मों के निर्माता राजकुमार कोहली का शुक्रवार सुबह उनके मुंबई स्थित आवास पर निधन हो गया. वह 95 वर्ष के थे. उनके पारिवारिक मित्र विजय ग्रोवर ने यह जानकारी दी. कोहली 1970 और 1980 के दशक के लोकप्रिय फिल्म निर्माताओं में से एक थे. उनकी फिल्मों में उस जमाने के मशहूर अभिनेता संजीव कुमार, सुनील दत्त, धर्मेंद्र, जितेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय आदि नजर आते थे.

ग्रोवर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ह्लकोहली जी का आज सुबह करीब आठ बजे निधन हो गया. वह सुबह नहाने गए थे और जब वह कुछ देर तक बाहर नहीं आए तो उनके बेटे अरमान ने दरवाजा तोड़ दिया और उन्हें फर्श पर पाया. एक चिकित्सक घर आए और उन्हें मृत घोषित कर दिया.ह्व उन्होंने बताया कि कोहली का अंतिम संस्कार शाम साढ.े पांच बजे सांताक्रूज हिंदू श्मशान में होगा.
फिल्म निर्माता के परिवार में उनकी पत्नी निशी कोहली और बेटा अरमान कोहली हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu