फिल्म निर्माता-अभिनेता विजय बाबू का पासपोर्ट जब्त, बलात्कार मामले की जांच तेज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 20 May 2022 05:53 PM
फिल्म निर्माता-अभिनेता विजय बाबू का पासपोर्ट जब्त, बलात्कार मामले की जांच तेज
ऑडियो सुनें

कोच्चि. बलात्कार का आरोप लगने के बाद कथित रूप से देश से भागे मलयालम फिल्म निर्माता और अभिनेता विजय बाबू का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि ऐसे संकेत मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है कि बाबू दुबई से किसी और देश में चले गए हैं. बाबू एक महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद से दुबई में छिपे हुए थे.

कोच्चि सिटी पुलिस आयुक्त नागराजू चाकिलम ने यहां पत्रकारों को बताया कि यदि वह 24 मई को जांच दल के सामने पेश नहीं हुए तो उनके खिलाफ ‘रेड कॉर्नर’ नोटिस जारी किया जाएगा. उन्होंने कहा, ”इस बात का संकेत मिला है कि वह दुबई से दूसरे देश चले गए हैं. हम इसकी पुष्टि करने की कोशिश कर रहे हैं. भारतीय दूतावास के माध्यम से उस देश को उनकी आवाजाही की सूचना दी जाएगी, जहां वह गए हैं.” आयुक्त ने कहा कि बाबू को पूछताछ के वास्ते उपस्थित होने के लिए एक नोटिस दिया गया था, लेकिन वह संतोषजनक जवाब देने में विफल रहे, यही वजह है कि क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu