मणिपुर के जिरिबाम में स्कूल में लगी आग, लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 19 Oct 2024 02:24 PM
मणिपुर के जिरिबाम में स्कूल में लगी आग, लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक…
ऑडियो सुनें

इंफाल: मणिपुर में जिरिबाम के एक निजी स्कूल में आग लग जाने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को ‘कलीमनगर पार्ट 2’ क्षेत्र में स्थित ‘ब्लूंिमग फ्लावर चिल्ड्रन फाउंडेशन स्कूल’ में हुई।

उसने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ तथा अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पा लिया है।
उसने बताया कि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई।
पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav