मुंबई के खार इलाके में सात मंजिला इमारत में लगी आग, चार लोगों को बचाया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 21 Apr 2022 04:00 PM
मुंबई के खार इलाके में सात मंजिला इमारत में लगी आग, चार लोगों को बचाया
ऑडियो सुनें

मुंबई. मुंबई के उपनगर खार स्थित सात मंजिला इमारत में बृहस्पतिवार की सुबह आग लग गयी। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग में किसी के झुलसने की खबर नहीं है, लेकिन दमकल कर्मचारियों ने इमारत की छत से चार लोगों को बचाया।

आग खार (पश्चिम) में गुरु गणेश्वर मार्ग स्थित नोथन विला बिंिल्डग की चौथी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में सुबह करीब साढ़े दस बजे लगी। अधिकारी ने बताया कि दमकल की कम से कम आठ गाड़ियां, पानी के टैंकर, एंबुलेंस और अन्य अग्निशमन उपकरण मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने बताया कि इमारत की छत पर फंसे चार लोगों को दमकल विभाग ने दोपहर करीब एक बजे बचाया। अधिकारी ने बताया कि दो घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद चारों तरफ से आग पर काबू पा लिया गया है और इसे बुझाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav