करोलबाग स्थित जूते के बाजार मे आग, 39 दमकल गाड़ी मौके पर पहुंचे

नयी दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में स्थित जूते के बाजार में रविवार की सुबह जबरदस्त आग लग गयी . दमकल विभाग ने इसकी जानकारी दी . दमकल विभाग ने बताया कि सूचना मिलते ही 39 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग को नियंत्रित कर लिया गया . दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया, ‘‘करोलबाग स्थित जूते के बाजार में आग लगने की सूचना सुबह सवा चार बजे के करीब मिली और इसके बाद 39 दमकल गाड़ियों को तत्काल मौके पर भेजा गया .’’ उन्होंने बताया कि इस आग में कोई हताहत नहीं हुआ है और आग के कारणों का अभी पता चला नहीं चला है .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button