भारतमाला परियोजना का पहला चरण 2027-28 तक पूरा होने की उम्मीद: मंत्रालय

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 12 Aug 2024 08:26 PM
भारतमाला परियोजना का पहला चरण 2027-28 तक पूरा होने की उम्मीद: मंत्रालय
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि नरेन्द्र मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना का पहला चरण 2027-28 तक पूरा होने की उम्मीद है. मंत्रालय ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट 2023-24 में कहा कि भारतमाला परियोजना के लिए संशोधित वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी देने की प्रक्रिया जारी है. गौरतलब है कि इस परियोजना पर व्यय तय सीमा से अधिक हो गया है. भारतमाला परियोजना के पहले चरण में 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तथा 550 से अधिक जिलों में कुल 34,800 किलोमीटर लंबी सड़क बननी है.

रिपोर्ट में कहा गया है, ”कुल 26,425 किलोमीटर के लिए ठेके दिए जा चुके हैं और अबतक 17,411 किलोमीटर का निर्माण किया गया है. कार्यक्रम के 2027-28 तक पूरा होने की उम्मीद है.” मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) ने जून, 2017 में भारतमाला चरण-एक को मंजूरी दी थी. भारतमाला परियोजना में लगभग 26,000 किलोमीटर लंबाई के आर्थिक गलियारों के विकास की परिकल्पना की गई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu