महत्वपूर्ण खनिजों की नीलामी का पहला दौर बुधवार को होगा शुरू

नयी दिल्ली. सरकार महत्वपूर्ण खनिजों की नीलामी का पहला दौर बुधवार को शुरू करेगी. इसमें 20 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक के लिए बोलियां आमंत्रित की जाएंगी. आधिकारिक बयान के अनुसार, महत्वपूर्ण खनिजों के 20 ब्लॉक देश भर में फैले हुए हैं. महत्वपूर्ण खनिज देश की आर्थिक वृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं.

मंत्रालय ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि नीलामी ऑनलाइन माध्यम से दो चरणों में की जाएगी. निविदा दस्तावेज की बिक्री बुधवार से शुरू होगी. बयान के अनुसार, ”खनिज ब्लॉक, नीलामी की शर्तों, समयसीमा आदि का विवरण एमएसटीसी नीलामी मंच पर उपलब्ध है.” महत्वपूर्ण और रणनीतिक रूप से आवश्यक खनिजों की उच्च मांग है. ऐसे खनिजों की मांग आमतौर पर आयात से पूरी की जाती है. महत्वपूर्ण खनिज नवीकरणीय ऊर्जा, रक्षा तथा कृषि जैसे क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करते हैं. ये खनिज हमारी आर्थिक वृद्धि, देश और उसकी सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button