राजकोषीय घाटा नवंबर में पूरे साल के लक्ष्य के 59% पर पहुंचा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 30 Dec 2022 07:36 PM
राजकोषीय घाटा नवंबर में पूरे साल के लक्ष्य के 59% पर पहुंचा

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. सरकार का राजकोषीय घाटा नवंबर के अंत में पूरे साल के बजट अनुमान के 59 फीसदी पर पहुंच गया.
लेखा महानियंत्रक (सीजीए) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार राजकोषीय घाटा (व्यय और राजस्व के बीच का अंतर) वित्त वर्ष 2022-23 की अप्रैल-नवंबर अवधि के दौरान 9,78,154 करोड़ रुपये था. पिछले साल इसी अवधि में घाटा 2021-22 के बजट अनुमान का 46.2 फीसदी था. सरकार ने 2022-23 के लिए राजकोषीय घाटा 16.61 लाख करोड़ रुपये यानी जीडीपी का 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान रखा है.

By Yogesh Kumar Sahu