लश्कर गाह. अफगानिस्तान के दक्षिणी हेलमंद प्रांत में शुक्रवार को मोर्टार का गोला फटने से कम से कम पांच बच्चों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. तालिबान के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. हेलमंद के सूचना एवं संस्कृति विभाग के अब्दुल बारी रशीद हेलमंदी ने कहा कि मरजा जिले में तीन से 12 साल की उम्र के बच्चे खेल रहे थे जिस दौरान संभवत: उन्हें यह गोला मिला. उन्होंने बताया कि बच्चों के इस गोले से खेलने के दौरान अचानक वह फट गया. स्थानीय परिषद के एक पूर्व सदस्य अहमदुल्ला ने कहा कि दो अन्य बच्चों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.
अफगानिस्तान में मोर्टार का गोला फटने से पांच बच्चों की मौत
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 01 Apr 2022 06:15 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 श्रद्धालुओं पर काल का प्रहार : देवदर्शन से लौटते समय लैंडक्रूजर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, एक ही परिवार के नौ की मौत
- 2 कॉलेज की लिफ्ट में 12 घंटे तक फंसी रही 19 वर्षीय छात्रा, अगली सुबह सुरक्षित निकाला गया
- 3 ‘अभिषेक नहीं, अभिषेक भैया बोलो…’: ऑटोग्राफ देते समय वैभव सूर्यवंशी ने छोटे फैन को दी मजेदार नसीहत, VIDEO वायरल
- 4 भारत पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री, पीएम मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बातचीत, ऊर्जा, व्यापार और कनेक्टिविटी पर होगा फोकस
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu
Tags: