खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का स्वास्थ्य बिगड़ा, मिशन हॉस्पिटल अंबिकापुर में हुए भर्ती

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 17 Jun 2022 07:14 PM
खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का स्वास्थ्य बिगड़ा, मिशन हॉस्पिटल अंबिकापुर में हुए भर्ती
ऑडियो सुनें

बगीचा. खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण अंबिकापुर के मिशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. कल शाम से ही उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था, रात को उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. उसके बाद रात दो बजे उपचारार्थ उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, अभी उनकी स्थिति स्थिर है.

गौरतलब है कि मंत्री अमरजीत भगत इस वक्त सरगुजा के दौरे पर हैं, यहाँ उन्होंने कल शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में बच्चों का स्वागत कर उन्हें गणवेश वितरित किया था. इस कार्यक्रम से लौटने के बाद उन्होंने कमज़ोरी और थकान की शिकायत की थी.

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu