अलबामा में दूसरी बार नाइट्रोजन गैस सुंघाकर दिया जाएगा मृत्युदंड

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 09 May 2024 09:09 PM
अलबामा में दूसरी बार नाइट्रोजन गैस सुंघाकर दिया जाएगा मृत्युदंड
ऑडियो सुनें

मोंटेगोमेरी. अमेरिकी राज्य अलबामा में हत्या के एक दोषी को नाइट्रोजन गैस सुंघाकर मौत की सजा की तामील की जाएगी. इससे पहले राज्य में इसी तरीके से एक दोषी को सजा दी जा चुकी है और उसकी काफी आलोचना भी हुई थी. अलबामा के गवर्नर के आइवे ने एलन यूजीन मिलर की सजा की तामील के लिए 26 सितंबर की तारीख तय की है. मिलर को 1999 में तीन लोगों की हत्या का दोषी ठहराया गया था. गवर्नर के कार्यालय ने बताया कि मिलर को नाइट्रोजन गैस सुंघाकर मौत की नींद सुलाया जाएगा.

अलबामा की अदालत ने एक सप्ताह पहले दोषी को नाइट्रोजन गैस से मृत्युदंड देने की अनुमति दी थी, जिसके बाद गर्वनर ने सजा की तारीख तय की. इससे पहले जनवरी में अलबामा में केनेथ स्मिथ को नाइट्रोजन गैस के जरिए सजा दी गई थी. 25 जनवरी को जब स्मिथ को नाइट्रोजन गैस सुंघाकर सजा दी जा रही थी तो वह काफी देर तक तड़पता रहा, उसको दौरे पड़ने लगे और उसका शरीर ऐंठ गया था. लोगों ने इस तरीके को बेहद अमानवीय करार दिया था और मौत की सजा की तामील के लिए अन्य तरीका तलाशने का अनुरोध प्रशासन से किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu