आयरन फैक्टरी में ब्लास्ट में चार मजदूरों की मौत; घटनास्थल पर मची अफरातफरी

झारखंड: हजारीबाग में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक आयरन फैक्टरी में भट्टी फट जाने से चार से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका है। घटना के बाद फैक्टरी के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे में कई मजदूर घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मामला हजारीबाग के बरही इलाके का है। यहां एक फैक्टरी में शनिवार सुबह बड़ा ब्लास्ट हुआ। इस ब्लास्ट में चार से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद भारी भीड़ फैक्टरी के बाहर जमा हो गई, लेकिन फैक्टरी का गेट नहीं खोला गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button