जी20 शिखर सम्मेलन: तिब्बतियों के विरोध प्रदर्शन की आशंका को लेकर मजनू का टीला इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 08 Sep 2023 01:26 PM
जी20 शिखर सम्मेलन: तिब्बतियों के विरोध प्रदर्शन की आशंका को लेकर मजनू का टीला इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई…
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन से पहले कुछ तिब्बती लोगों की ओर से विरोध प्रदर्शन किए जाने की आशंका के मद्देनजर शुक्रवार को उत्तरी दिल्ली के मजनू का टीला इलाके के पास सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। पुलिस के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मजनू का टीला इलाके में बड़ी संख्या में तिब्बती शरणार्थी रहते हैं। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर ंिसह कलसी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हमने मजनू का टीला इलाके के कुछ हिस्सों में नाकाबंदी की है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।’’

अधिकारियों ने बताया कि तिब्बती लोगों के विरोध की आशंका को लेकर यह कदम उठाया गया है। जी20 नेताओं का शिखर सम्मेलन सप्ताहांत में राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित किया जाएगा। शिखर सम्मेलन से पहले, पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नयी दिल्ली जिले में, पुलिस, अर्धसैनिक बल और अन्य सुरक्षा एजेंसियां ??कड़ी निगरानी रख रही हैं। दिल्ली पुलिस को 50,000 से अधिक सुरक्षा र्किमयों, के9 डॉग स्क्वॉड और घुड़सवार पुलिस द्वारा सहायता प्रदान की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav