स्वतंत्रता दिवस पर गदर 2 ने नया इतिहास रच दिया

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Wed, 16 Aug 2023 12:28 PM
स्वतंत्रता दिवस पर गदर 2 ने नया इतिहास रच दिया
ऑडियो सुनें

New Delhi: ‘गदर 2’ में सनी देओल और अमीषा पटेल एक बार फिर से जादू बिखरने में कामयाब रहे हैं. इन दोनों की जोड़ी तारा सिंह और सकीना के रूप में दर्शको का दिल जीत रहे हैं.

ऐसे में कल यानि की स्वतंत्रता दिवस पर गदर 2 ने नया इतिहास रच दिया. सनी देओल की गदर 2 स्वतंत्रता दिवस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली और सबसे ज्यादा देखी जाने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है. सीने में देशभक्ति का जज्बा पैदा करने के लिए फैंस की भीड़ गदर 2 देखने उमड़ पड़ी.

रिलीज के 5वें दिन भी गदर 2 के शो हाउसफुल रहे और अब तक सामने आई जानकारी ने ये साबित कर दिया है कि तारा सिंह जब भी पर्दे पर आएगा वो रिकॉर्ड को भी हैंडपंप की तरह उखाड़ फेंकेंगा.

स्वतंत्रता दिवस पर बनाया रिकॉर्ड

5वें दिन सनी देओल की गदर 2 ने 55.5 करोड़ की बेहतरीन कमाई की है. अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘गदर 2’ ने अपनी रिलीज के 5वें दिन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 43.41 फीसदी के उछाल आया. बात करें गदर 2 की कुल कमाई की तो फिल्म ने वर्ल्डवाइड 230 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है, जिसमें पांचवे दिन की कमाई सबसे ज्यादा रही.

बाहुबली और सुल्तान को पीछे छोड़ा
5 वें दिन बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में गदर 2 दूसरे पायदान पर है. इससे ज्यादा शाहरुख खान की पठान ने 58.5 करोड़ की कमाई की थी. गदर 2 बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news