गणेश उत्सव: कलाकार ने ऐसी अनूठी मूर्ति बनाई जिसमें मोदक हवा में उड़ता प्रतीत हो रहा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 18 Aug 2024 08:27 PM
गणेश उत्सव: कलाकार ने ऐसी अनूठी मूर्ति बनाई जिसमें मोदक हवा में उड़ता प्रतीत हो रहा
ऑडियो सुनें

मुंबई. मुंबई के एक कलाकार ने गणपति उत्सव के लिए भगवान गणेश की एक ऐसी अनूठी मूर्ति तैयार की है जिसमें मोदक हवा में उड़ता प्रतीत होता है. यह मूर्ति बनाई है रमाकांत देवरिया (28) ने और उन्होंने इसे ”अनूठे गणपति” या ”उड़ते बप्पा” नाम दिया है.
पेशे से इले्ट्रिरकल इंजीनियर देवरिया ने शनिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ‘मोदक’ को हवा में लहराने के लिए चुंबकीय र्सिकट बनाना आसान नहीं था.

पिछले दो दशकों से गणपति की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियां बना रहे देवरिया ने कहा, ”मुझे यह विचार चार साल पहले आया जब मैं अपने सहर्किमयों से बात कर रहा था. मुझे इस र्सिकट को पूरा करने में लगभग साढ़े तीन साल लग गए. मैंने इसे इस तरह बनाया है कि यह बिल्कुल स्वाभविक लगे.” कलाकार ने बताया कि उन्होंने भगवान गणपति की मूर्ति को मिट्टी से ही बनाया है.

उन्होंने कहा, ”गणपति की मूर्ति को अनूठा बनाने के लिए यह हवा में लटका मोदक तैयार किया है. हमने इसे मूर्ति के साथ नहीं जोड़ा. लोग गणपति की मूर्ति के विसर्जन के बाद इसका इस्तेमाल सजावट के रूप में भी सकते हैं.” देवरिया की योजना है कि पहले वह इन मूर्तियों को अपनी दुकान में लगाएंगे और अगर लोगों ने इसे पसंद किया जो वह इस तरह के और डिजाइन तैयार करेंगे. उन्होंने बताया कि उन्हें बचपन से ही मूर्तियां बनाने का शौक है हालांकि अब वह पुणे में इंजीनियर हैं लेकिन सप्ताहांत में वह कलाकृतियां बनाते हैं. गणपति उत्सव अगले महीने मनाया जाएगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu