कमजोर मांग होने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 05 Aug 2022 04:18 PM
कमजोर मांग होने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट…
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: कमजोर हाजिर मांग के कारण सटोरियों द्वारा अपने सौदों के आकार को कम करने से वायदा बाजार में शुक्रवार को सोना 21 रुपये की गिरावट के साथ 52,144 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिये सोना 21 रुपये यानी 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,144 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 16,080 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोना 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,808.10 रुपये प्रति औंस हो गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav